{"_id":"62e2d4701873fc1ee44989bc","slug":"the-acquired-land-was-handed-over-to-the-officials-of-the-expressway-by-freeing-them-from-possession-saharanpur-news-mrt5988783127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिगृहित जमीन को कब्जा मुक्त करा एक्सप्रेस वे अधिकारियों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिगृहित जमीन को कब्जा मुक्त करा एक्सप्रेस वे अधिकारियों को सौंपी
विज्ञापन
बेलड़ा जुनारदार में किसानों से बात करती एसडीएम सदर
- फोटो : SAHARANPUR
अधिग्रहित जमीन को कब्जा मुक्त करा एक्सप्रेस वे के अधिकारियों को सौंपी
नागल (सहारनपुर)। गांव बेलड़ा जुनारदार में किसानों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहण की गई भूमि को कब्जा मुक्त कराकर एक्सप्रेस वे के अधिकारियों को सौंप दिया।
बता दें कि दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था लेकिन बेलडा के किसान समान मुआवजा एवं सर्विस रोड सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव एवं तहसीलदार नितिन राजपूत के नेतृत्व में राजस्व टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने निशानदेही कराते हुए बुलडोजर चलाकर जमीन पर कब्जा लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसान नेता कुशलपाल, कुलदीप, नीरज राणा, आलमगीर आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन का विरोध करते हुये उन्हें कुछ समय देने की बात कही, ताकि किसान अपनी फसल काट ले। लेकिन एसडीएम ने किसानों से साफ कहा कि ग्रामीणों के दिए हुए समय के अनुसार ही कब्जे की प्रक्रिया शुरू की गई है। किसानों की मांगों के अनुसार सर्विस रोड, अंडरपास निर्माण एवं किसानों के पेड़ एवं नलकूपों के अर्जन की प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी मांगों का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान एनएच से लाइजनिंग आफिसर दिशांत, थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह के साथ ही संबंधित कानूनगो, लेखपाल की टीम मौजूद रही। संवाद

बेलड़ा जुनारदार में जमीन को कब्जा मुक्त कराती राजस्व टीम की जेसीबी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन