{"_id":"6a25bf3585334c2412097174","slug":"the-accused-was-freed-after-a-scuffle-with-the-police-a-case-was-registered-against-ten-people-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-177104-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस से हाथापाई कर छुड़ाया आरोपी, दस के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस से हाथापाई कर छुड़ाया आरोपी, दस के खिलाफ केस
विज्ञापन
गांव कुंडा कला का मामला, एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनौती। क्षेत्र के गांव कुंडा कला में एनडीपीएस एक्ट के वांछित अफजाल को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों ने हाथापाई कर छुड़ा लिया। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की दबिश के चलते आरोपी अपने घर छोड़ कर भाग गए।
रविवार दोपहर कुंडा कला चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ गांव में एनडीपीएस के मुकदमे में काफी समय से वांछित चल रहे अफजाल को गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बताया जाता है कि पुलिस जब उसको लेकर चलने लगी तभी मौके पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने हाथापाई करते हुए अफजाल को छुड़ा लिया। पुलिस ने सख्ती करने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते उसे पीछे हटना पड़ा। इसका फायदा उठा कर अफजाल भाग गया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने थाने घटना की सूचना दी। वहां से भारी संख्या में पुलिस बल कुंडा कला गांव पहुंचा और आरोपी के घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस बल ने गांव में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
मामले में कुंडा चौकी प्रभारी द्वारा अफजाल, इस्तकार, गुलजार, शहजाद, साजिदा, मुन्नी, सारूना समेत तीन अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गंगोह सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।