फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The accused of murder of the girl student were sent to jail

छात्रा की हत्या के आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The accused of murder of the girl student were sent to jail
परिवार के सदस्यों ने ही छात्रा को दिया था जहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में जहर देकर छात्रा की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी तहेरे भाईयों और ताई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले दूसरे समुदाय का युवक जेल गया था, जिस पर दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या करने का आरोप लगा था।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन मार्च को गांव के ही साहिल के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले की जांच में पुलिस टीमें जुटी थी। जांच में सामने आया कि छात्रा के तहेरे भाई अजीत, रजनीश पुत्र खिलौना सिंह और ताई जगरोशनी पत्नी खिलौना सिंह निवासी बिजोपुरा ने ही जहर देकर छात्रा की हत्या की थी। आरोपियों ने बदनामी की वजह से छात्रा की हत्या करने के बाद साहिल पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की लड़की का साहिल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन लड़की स्कूल नहीं पहुंची थी और वह साहिल के साथ चली गई थी। इसको लेकर छात्रा के तहेरे भाईयों ने साहिल को भी फोन किया था। आरोपियों ने बताया कि उनकी पूरे गांव में बदनामी हो रही थी। इसी के चलते उन्होंने चचेरी बहन की जहर देकर हत्या कर दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साहिल को विधिक प्रक्रिया के तहत जेल से छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed