फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The accused is involved in a legal dispute, the police

आरोपी हो रसूखदार, तो कानूनी दांवपेंच उलझाती है पुलिस

Fri, 12 Jul 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The accused is involved in a legal dispute, the police
police
सहारनपुर। पुलिस के जांच के तरीके भी निराले हैं। आरोपी कोई रसूखदार हो तो पुलिस कानूनी पेचीदगियों में उलझा देती है, आरोपी को पूरा मौका अपने बचाव के लिए मिलता है, गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे लाने का भी मौका तक दे दिया जाता है। ऐसा एक नहीं, बल्कि कई मामलों में सामने आ चुका है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें आरोपी प्रभावशाली होने पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस हिचकती नजर आई। हाल में ही समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, उनके बेटे और दस अज्ञात लोगों पर सरकारी कर्मियों की पिटाई का मामला दर्ज हुआ। राजनीतिक लोगों ने मजाहिर हसन मुखिया के पक्ष में आवाज उठाई, तो पुलिस भी कार्रवाई के नाम पर ठिठक गई। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं की गई। दूसरा मामला भी कुतुबशेर थाना क्षेत्र का ही है। मानकमऊ के निकट मोहल्ला चंद्र विहार में हुए विस्फोट में मां और बेटी की मौत हो गई थी। इस मामले में अनधिकृत रूप से विस्फोटक सामग्री बनवाने एवं गैर इरादतन हत्या के आरोप में चोपड़ा फायर वर्क्स के मालिक सुभाष चोपड़ा, हनी, महेश और लक्ष्मण के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। लक्ष्मण अन्य लोगों की फैक्ट्रियों से विस्फोटक लोगों के यहां पहुंचाकर पटाखे बनवाता था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सुभाष चोपड़ा, हनी और महेश के खिलाफ कार्रवाई में तेजी नहीं दिखाई और करीब 15 दिन तक मामला ठंडे बस्ते में रहा। इसके चलते सुभाष चोपड़ा गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। वहीं, नगर निगम में लिपिक को थप्पड़ मारने का मामला जिले में चर्चा का विषय बना रहा। कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी तक दी थी, लेकिन कुतुबशेर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। आरोपी के प्रभावशाली होने के कारण उसे मौका दिया गया। बाद में आरोपी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। इस मामले में पुलिस ने थप्पड़ प्रकरण के दौरान वीडियो बनाने और उस वीडियो को वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर इतिश्री कर ली थी। इसके अलावा नागल में हुए गेहूं व्यापारी के यहां डकैती के मामले में भी पुलिस की उदासीनता का फायदा आरोपी सिपाहियों शायर बेग और रिंकू ने उठाया। दोनों को तलाश करने में पुलिस की ढील का फायदा उठाया और हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कुछ मामलों में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाती है, जबकि कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी होती है। मामले की गंभीरता के आधार पर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed