फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The accused absconded with the car on the pretext of buying a car

Saharanpur News: कार खरीदने का झांसा देकर गाड़ी लेकर फरार हुए आरोपी

Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The accused absconded with the car on the pretext of buying a car
सहारनपुर। कार खरीदने आए तीन युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने गैराज स्वामी के नौकर से भी मारपीट की और गाड़ी से उतार दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पीड़ित ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहरादून चौक पर राजीव राणा का आरआर मोटर्स के नाम से गैराज है। वह पुरानी कारें खरीदने और बेचने का काम करते हैं। शनिवार की शाम तीन युवक उनके गैराज पर आए, जिन्होंने आई-20 कार खरीदने की बात कही। आरोपियों ने कार पंसद कर टेस्ट ड्राइव के लिए ले गए। गैराज स्वामी ने अपने नौकर को भी उनके साथ भेज दिया। आरोपियों ने रास्ते में नौकर से मारपीट कर उसे गाड़ी से उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। आरोपी अपनी बाइक भी गैराज पर छोड़कर गए, जो जांच में चोरी की निकली। गैराज पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई। पीड़ित ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed