फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The 194-day protest at the toll plaza ended

टोल प्लाजा पर 194 दिन से चल रहा धरना समाप्त

Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The 194-day protest at the toll plaza ended
धरना स्थल से वापस लौटती ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। कृषि कानूनों की वापसी के लिए भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर टोल प्लाजा पर चल रहा धरना अगले निर्देशों तक स्थगित हो गया। किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कृषि कानूनों की वापसी का जश्न मनाया तथा भविष्य में मांगे पूरी नहीं होने पर दोबारा धरना दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर ग्राम सुआंखेड़ी के समीप स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू के बैनर तले 194 दिन से चल रहा धरना स्थगित हो गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते किसान खेतों को छोड़कर सड़कों पर धरना देने को मजबूर थे, लेकिन किसानों के भारी दबाव के चलते केंद्र सरकार झुक गई और उसने तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए। इसीलिए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 जून 2021 से लगातार 194 दिन तक जारी धरने को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यदि भविष्य में केंद्र सरकार किसान संगठनों के साथ तय हुए फार्मूले से पीछे हटती है तो भाकियू एक बार फिर से सड़कों पर उतर कर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर भीम सिंह चौधरी, सरदार भूपेंद्र सिंह, बबलू चौधरी, देवेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह लाढ्डी, सरदार हरि सिंह, सुरेश सैनी, रुपिंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब पनियाली के गणपति बाबा रणजीत सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए अरदास की। धरना स्थगित होने के उपरांत टोल प्लाजा पर खड़ी किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां भी सामान लादकर अपने गांवों की ओर लौट गई।

धरना स्थल पर एक दूसरे विदा लेते किसान

धरना स्थल पर एक दूसरे विदा लेते किसान- फोटो : SAHARANPUR

विजयी चिन्ह बनाते भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता

विजयी चिन्ह बनाते भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed