फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thanadhyksh against the commotion, route jammed

थानाध्यक्ष के खिलाफ हंगामा, मार्ग जाम

Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thanadhyksh against the commotion, route jammed
लोगों को समझाते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में  पुलिस द्वारा पीड़ितों से जबरदस्ती मनमर्जी से तहरीर लिखवाने, किसी घटना का खुलासा न होने एवं फरियादियों से सही बात न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाजपाइयों ने दिल्ली हाईवे पर थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक जाम लगाया। एसपी सिटी ने जल्द वारदातों का खुलासा और एसओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष  बिजेंद्र कश्यप, चौधरी किरत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह जनपद भर के भाजपाई तहसील परिसर
विज्ञापन


में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते  हुए थाने पहुंचे और गेट के सामने दिल्ली हाईवे को जाम करते हुए धरने पर बैठ गए।  जसवंत सैनी ने कहा कि रामपुर  में छह लाख की डकैती, नया गांव, उमाही कलां, डकरावर, दुहारकी, बुड्ढ़ाखेड़ा  संतलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


में लूट, गांव बुढ्ढाखेडा गुर्जर में शिव मंदिर में मूर्ति तोड़ने की घटना आदि में पुलिस आज तक कुछ नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी ने पीड़ितों से जबरदस्ती अपनी मर्जी के अनुसार तहरीर लिखवाकर  डकैती की घटना तक लूट में दर्ज की है।

आरोप लगाया कि थाने हर समय दलाल थाने पर जमे रहते हैं। पीड़ितों की कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने एवं एसएसपी को धरने में बुलाने की मांग कर रहे थे।

काफी देर बाद  मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह अपनी मांग पर अडे़ रहे। एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी बाहर है।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि रामपुर और बेहट की घटनाओं का एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया जाएगा और थाना  प्रभारी एके त्यागी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।

प्रदर्शन के  दौरान चौधरी राजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, मोहर सिंह, अजीत राणा,  मेलाराम पंवार, संजय जंधेडा, रविंद्र, अनील कौरी, मानवीर पुंडीर, चंद्रपाल  राणा, पूर्व विधायक डॉ. मामचंद लांबा, सरोज शर्मा, ओमपाल पांचाल आदि रहे।


उधर, जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। यात्रियों को  भी भीषण गर्मी के कारण परेशानी से जूझना पड़ा। आधे घंटे की मशक्कत के बाद  पुलिस ने वाहनों को निकालकर हाईवे को जाम से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed