फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   TGT and PGT recruitment examination will be held at 16 centers in the district

जिले में 16 केंद्रों पर होगी टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा

Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
TGT and PGT recruitment examination will be held at 16 centers in the district
सहारनपुर। जनपद में टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा 16 केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में चयन बोर्ड की बैठक हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी और पीजीटी परीक्षा 2021 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा सात और आठ अगस्त को होगी, जिसके लिए जनपद में 13349 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पीजीटी परीक्षा 17 और 18 अगस्त को कराई जाएगी, जिसके लिए जनपद में 9152 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर पहले स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जो कलक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद साफ हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा में कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। अभ्यर्थियों के साथ ही स्टाफ भी बिना मास्क के केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। अभ्यर्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा केंद्रों के सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed