फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Testimony could not be given regarding attack on Nagina MP and ASPA chief

Saharanpur News: नगीना सांसद और आसपा प्रमुख पर हुए हमले नहीं हो सकी गवाही

Sat, 08 Jun 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Testimony could not be given regarding attack on Nagina MP and ASPA chief
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में शुक्रवार को अदालत में गवाही नहीं हो सकी है। उनके प्रतिनिधि की गवाही होनी थी। अब अदालत ने 26 जून की तारीख दी है। मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत में विचाराधीन है। देवंबद में चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पिछले तारीख पर भी दो अधिवक्ताओं के निधन की वजह से वकील न्यायायिक कार्यों से विरत रहे थे। इस वजह से तब भी गवाही नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को चंद्रशेखर के प्रतिनिधि काशी मौर्य गवाही के लिए अदालत में पेश हुए, लेकिन देरी होने की वजह से गवाही नहीं हो सकी। बता दें, कि पिछले वर्ष 29 जून को चंद्रशेखर पर हमला हुआ था। वह दिल्ली से लौटते समय देवबंद में अपने कार्यकर्ता के घर रूके थे। वह जब वहां से निकले तो यूनियन तिराहे के पास कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम, प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार, लविश पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव रणखंड़ी कोतवाली देवबंद और विकास उर्फ विक्की पुत्र शिव कुमार निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed