फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Terrorists made Kashmir hell, now there will be peace: Yogi

आतंकियों ने कश्मीर को बना दिया था नर्क, अब होगी शांति : योगी

Fri, 18 Oct 2019 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Terrorists made Kashmir hell, now there will be peace: Yogi
आतंकियों ने कश्मीर को बना दिया था नर्क, अब होगी शांति : योगी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नानौता जनसभा में अपने 18 मिनट के भाषण में पूरे तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान विकास पर है। सहारनपुर को उच्च शिक्षा से जोड़ते हुए विवि की सौगात दे दी गई है। नानौता में डिस्टलरी में लगे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की शुरुआत होगी।
योगी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक सामान्य कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार बनाती है। बीजेपी के छोटे से कार्यकर्ता पीएम, सीएम, सांसद, विधायक तक बनते हैं। उन्होंने किरत सिंह को सुयोग्य प्रत्याशी बताया। कहा कि एक माह पहले भी सहारनपुर जनपद में आया था। कई योजनाओं का शिलान्यास कर विकास की धारा आगे बढ़ाने का काम किया था। आपने अपने विधायक को सांसद बनाया। प्रदीप चौधरी को आशीर्वाद दिया। अपने भाषण में गियर बदलते हुए योगी ने कश्मीर के तार को छेड़ दिया। कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी उसी समय अनुच्छेद 370 का विरोध किया था। जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने नरक बना दिया था। अमरनाथ यात्रा, वैष्णव माता की यात्रा पर आतंक का साया पड़ने लगा। जम्मू-कश्मीर के लोग पलायन करने लगे। अत्याचार होने लगा। सत्ता के भूखे चंद परिवारों ने जम्मू कश्मीर को शोषण का अड्डा बना दिया था। देश के अंदर शांति और सौहार्द के लिए अनुच्छेद 370 हटाना बेहद जरूरी था। मोदी और अमित शाह का एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होता दिख रहा है।
विज्ञापन

जनसभा में ये रहे मौजूद
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, विधायक देवेन्द्र नीम, विधायक कुंवर विजेन्द्र सिंह पुंडीर, पूर्व मंत्री विरेन्द्र चौधरी जसाला, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, पूर्व विधायक रविन्द्र मोलू, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक महावीर राणा, पूर्व विधायक सुशील चौधरी, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, प्रदेेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed