फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teraflex of badminton court started uprooting after a week of construction

Saharanpur News: बनने के एक सप्ताह बाद ही उखड़ने लगा बैडमिंटन कोर्ट का टैराफ्लैक्स

Fri, 06 Jan 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teraflex of badminton court started uprooting after a week of construction
78 लाख से तैयार बैडमिंटन कोर्ट के बॉर्डर पर बिछाया टैराफ्लैक्स उखड़ी अवस्था में। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार किए गए बैडमिंटन के चार कोर्ट बनने के सप्ताह बाद ही उखड़ने लगे हैं। कोर्ट हरे रंग के कोर्ट के चारों ओर बिछाया गया नीले रंग का टैराफ्लैक्स चारों ओर से अपनी पकड़ छोड़ चुका है। हरा टैराफ्लैक्स भी कई जगहों से उखड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें 1.29 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए गए हैं। इनमें वॉल पैनल लगाने के बाद सबसे बड़ा कार्य बैडमिंटन के चार कोर्ट का है। कोर्ट में फर्श पर विदेशी लकड़ी बिछाई गई है। जिसके ऊपर बिछाया गया टैराफ्लैक्स भी चीन से बनकर आया है, जो टैराफ्लैक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड है। लेकिन टैराफ्लैक्स को बिछाने में कहीं ना कहीं कमी रही है कि टैराफ्लैक्स बिछने के सात दिन बाद ही लकड़ी से अपनी पकड़ छोड़ने लगा है। हरे रंग के कोर्ट के चारों ओर नीले रंग का टैराफ्लैक्स बिछाया गया है, जो कोर्ट के बॉर्डर का कार्य कर रहा है, लेकिन वह बिना इस्तेमाल के ही जगह-जगह से उखड़ गया है। निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अवर अभियंता वरुण सक्सेना का कहना है कि टैराफ्लैक्स का उखड़ जाना कोई बड़ी बात नहीं है। यदि वह उखड़ा है तो उसे ठीक भी कराएंगे।
विज्ञापन

मौके पर नहीं रहने के कारण आई कमी
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के पास सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली में करीब 26 कार्य हैं। इन कार्यों की देखरेख के लिए एक सहायक अभियंता और एक अवर अभियंता है। दोनों अभियंता सप्ताह में मुश्किल से एक ही दिन सहारनपुर में रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में कोर्ट बनाने वाले मजदूर काम करके निकल गए। उधर, सहायक अभियंता अरविंद त्यागी ने बताया कि उन्होंने अधिकतम समय स्टेडियम के कार्यों को दिया है। टैराफ्लैक्स में हवा आ जाने के कारण वह कुछ जगह से फूल गया है, लेकिन उसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैराफ्लैक्स के नीचे लकड़ी बिछाई गई है, जिसमें नमी के कारण टैराफ्लैक्स में हवा आ गई है। उस पर रोलर चलाकर उसको ठीक कराया जाएगा। रही बात बॉर्डर पर लगाए गए नीले रंग के टैराफ्लैक्स के फूलने की तो उसकी कटिंग कराकर ठीक कराया जाएगा।

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर

78 लाख से तैयार बैडमिंटन कोर्ट के बॉर्डर पर बिछाया टैराफ्लैक्स उखड़ी अवस्था में।

78 लाख से तैयार बैडमिंटन कोर्ट के बॉर्डर पर बिछाया टैराफ्लैक्स उखड़ी अवस्था में।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed