फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tenders worth crores being submitted from a single computer, investigation underway

Saharanpur News: एक ही कंप्यूटर से डाले जा रहे करोड़ों के टेंडर, बैठी जांच

Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tenders worth crores being submitted from a single computer, investigation underway
सहारनपुर। नगर निगम में ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत कर टेंडर डालने मामला सामने आया है। पार्षद की शिकायत के बाद हुई प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के कार्यों के लिए अलग-अलग ठेकेदारों द्वारा डाले गए टेंडर के कंप्यूटर का आईपी एड्रेस एक ही मिला है। यानी किसी एक ही कंप्यूटर से टेंडर डाले गए हैं, जबकि ठेकेदार एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी होते हैं। महापौर ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद मुकेश गक्खड़ ने बताया कि उन्होंने महापौर डॉ. अजय कुमार और जलकल अनुभाग के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार से शिकायत की है कि कई कार्यों के लिए टेंडर एक ही कंप्यूटर से डाले गए हैं। इससे जाहिर होता है कि ठेकेदार आपस में मिले हुए हैं। उनकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच में ऐसा पाया गया है कि ज्यादातर ठेकेदारों द्वारा टेंडर एक ही कंप्यूटर सिस्टम से डाले गए हैं, क्योंकि उनका आईपी एड्रेस एक ही आ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों ही अनुभागों में ऐसा पाया गया है। इसकी भी जांच कराई जा रही है कि कंप्यूटर किसी जनसेवा केंद्र का है या फिर नगर निगम ही का, क्योंकि यह भी शक जताया जा रहा है कि ठेकेदारों ने नगर निगम के ही कंप्यूटर से टेंडर डालने की प्रक्रिया पूर्ण की है।
विज्ञापन

------
अधिकारी लगा चुके मिलीभगत का आरोप
नगर निगम के जलकल अनुभाग में प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये के कार्यों के टेंडर डालते हैं। पाइपलाइनों की लीकेज ठीक करने का टेंडर ही करोड़ों का है, जिसमें खेल होने के आरोप पूर्व में लगते रहे हैं। वर्तमान में भी टेंडर एक फर्म के नाम है, लेकिन उसमें कई ठेकेदार मिले हुए हैं, जिन्होंने काम के लिए वार्ड बांटे हुए हैं। जलकल के पूर्व महाप्रबंधक नगर निगम की बोर्ड बैठक में ठेकेदारों पर सिंडिकेट बनाकर काम करने का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसा मामला पकड़ा गया है, जिसमें कई ठेकेदारों द्वारा एक ही आईपी नंबर के कंप्यूटर से टेंडर डाले हुए हैं। इससे पता चलता है कि ठेकेदार मिले हुए हैं। जांच कराई जा रही है।
-डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed