फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten times more people dreamed of becoming the head of village

दस गुना ज्यादा लोगों ने संजोया प्रधान बनने का सपना

Mon, 05 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ten times more people dreamed of becoming the head of  village
दस गुना ज्यादा लोगों ने संजोया प्रधान बनने का सपना
विज्ञापन

सहारनपुर। नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, अब इनका परीक्षण होना है। पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा चाहत ग्राम प्रधान बनने की है। यही वजह है कि ग्राम प्रधान के 884 पदों के सापेक्ष दस गुना ज्यादा 8874 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा उम्मीदवार मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधान पदों के लिए आए हैं।
मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र में सिर्फ 98 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन 1571 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। वहीं, गंगोह ब्लाक क्षेत्र में भी 98 ग्राम पंचायतें हैं, यहां 1165 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। वहीं, सबसे कम 54 ग्राम प्रधानों के पद रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हैं, इनके सापेक्ष 593 नामांकन जमा हुए हैं। ग्राम प्रधान के सबसे ज्यादा 103 पद सरसावा ब्लाक क्षेत्र में हैं, यहां 893 नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर सबसे कम नामांकन
जिले की 884 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 11210 पद हैं। इनके सापेक्ष 12151 ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। आशंका है कि यदि जांच में इनमें से नामांकन पत्र खारिज हुए तो ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने की स्थिति पैदा हो जाएगी और प्रधान पद का चुनाव जीतने के बावजूद दिक्कत पेश आएगी। वहीं, जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 1206 पद हैं, जिनके लिए 5197 नामांकन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए हुए नामांकन
ब्लाक ---- ग्राम प्रधान -- ग्राम पंचायत सदस्य -- बीडीसी
बलियाखेड़ी -- 687 ------------ 478 -------------- 464
देवबंद --------- 577 ------------ 871 ------------- 187
गंगोह --------- 1165 ---------- 1563 ------------ 329
मुजफ्फराबाद -- 1571 --------- 2655 ------------ 846
नागल --------- 688 ----------- 951 -------------- 577
नकुड़ ---------- 733 ---------- 1079 ------------- 482
नानौता -------- 503 ---------- 646 -------------- 380
पुंवारका -------- 768 --------- 1059 ------------- 650
सरसावा -------- 893 --------- 1480 ------------ 494
साढ़ौली कदीम -- 696 -------- 1170 ----------- 416
रामपुर मनिहारान -- 593 ----- 199 ------------ 372
कुल ----------------- 8874 --- 12151 --------- 5197
पंचायत चुनाव के लिए कुल पद
ग्राम पंचायत प्रधान -------- 884
ग्राम पंचायत सदस्य ------- 11,210
क्षेत्र पंचायत सदस्य -------- 1206
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष -------- 11
जिला पंचायत सदस्य ------ 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed