फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten thousand prize crook caught absconding for five years

Saharanpur News: डकैती में वांछित पांच साल से फरार दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand prize crook caught absconding for five years
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े दस हजार के इनामी बदमाश सहित अन्य आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
पांच साल से फरार दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। डकैती के मुकदमे में पांच साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा है। बदमाश के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि शातिर अपराधी दाऊद पुत्र मोमीन उर्फ मोहसिन निवासी ग्राम शाहपुर थाना गजरौला जिला अमरोहा हाल निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर सहारनपुर ने फतेहपुर थाने के गांव फतेहपुर भादो में 25 जुलाई 2017 को मेहरबान अली के घर डकैती डाली थी। वारदात के बाद से ही वह गत पांच वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना के बाद बुधवार की रात आठ बजे थानाध्यक्ष की अगुवाई वाली टीम ने उसे चमारीखेड़ा के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दाऊद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिल कर पहले दिन में रेकी करता था। शिकार के घर को चिह्नित करने के बाद रात में वारदात की जाती थी। पकड़े गए बदमाश पर गागलहेड़ी और फतेहपुर थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। फरारी के दौरान दाऊद मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में रहा, बीच-बीच में सहारनपुर जिले में आकर वारदात कर जाता था। नोएडा में उसने पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए कुछ दिनों तक चाय की दुकान भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed