फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten thousand hectares of sugarcane area will increase in the Mandal

मंडल में बढ़ेगा दस हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा

Wed, 16 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand hectares of sugarcane area will increase in the Mandal
सहारनपुर। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने के बावजूद मंडल के किसानों का गन्ने की खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इसकी गवाही मंडल में चल रहे गन्ना सर्वे की रिपोर्ट देती है, जिसमें 2.38 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि करीब दस हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ सकता है। गत सीजन में मंडल में 34892.84 हेक्टेयर था।
विज्ञापन

आने वाले पेराई सत्र में मंडल की चीनी मिलों को भरपूर गन्ना मिलेगा, जिससे शुगर मिलों के बीच गन्ने को लेकर मारामारी नहीं मचेगी। साथ ही शुगर मिलों के सामने जनवरी माह में होने वाली कम गन्ना आपूर्ति की समस्या भी नहीं रहेगी। शुगर मिलें पूरी क्षमता के साथ पेराई करेंगी। इसके अलावा सरकार चीनी मिलों को एथेनॉल बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मंडल में फिलहाल पांच शुगर मिलें एथेनॉल बना रहीं हैं। इनमें देवबंद, गांगनौली, खतौली, थानाभवन और खाई खेड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

5.52 प्रतिशत सर्वाधिक सहारनपुर में बढ़ा रकबा
मंडल के 208 गांवों की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। इनमें से 71 गांव सहारनपुर जिले के, मुजफ्फरनगर के 92 और शामली जनपद के 45 गांव शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर में 5.52 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 1.43 और शामली जिले में 2.34 फीसदी की बढ़ोत्तरी सामने आई है। करीब दस हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं गन्ना रकबा बढ़ने के कारण
- एक बार फसल बुवाई करने पर दो साल तक पैदावार ली जाती है।
- अन्य फसलों की अपेक्षा गन्ने की फसल को कम समय देना पड़ता है।
- गत वर्ष धान का भाव कम होने का भी प्रभाव है।
- किसानों के खातों में एकमुश्त पैसा पहुंचता है।
अभी गन्ना सर्वे चल रहा है। फिलहाल जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार करीब दस हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा सहारनपुर मंडल में बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
- डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त।
मंडल में गन्ना क्षेत्रफल (हेक्टेयर) एवं उत्पादन (लाख क्विंटल)
वर्ष क्षेत्रफल उत्पादन
2018-19 305789 2576.85
2019-20 317288 2750.74
2020-21 351676 3158.92
बकाया गन्ना मूल्य
जनपद बकाया
सहारनपुर 600 करोड़ रुपये
मुजफ्फरनगर 827 करोड़ रुपये
शामली 766 करोड़ रुपये
योग 2193 करोड़ रुपये
नोट: उप गन्ना आयुक्त कार्यालय के 15 जून के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed