{"_id":"5e7659ae8ebc3e6f9265e71a","slug":"tempo-rammed-into-a-convoy-of-a-military-vehicle-the-driver-died-saharanpur-news-mrt474615788","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन के काफिले में घुसा टैंपो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य वाहन के काफिले में घुसा टैंपो, चालक की मौत
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला रोड पर सैन्य वाहन से टकराने पर एक टेंपो चालक की मौत हो गई। इस हादसे में टेंपो चकनाचूर हो गया। बताया जाता है कि चालक के द्वारा मोड़ते समय टेंपो सीधे सैन्य वाहन के नीचे जा घुसा।
शनिवार को सुबह दस बजे के करीब अंबाला रोड पर प्रिया ढाबे के सामने हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सहारनपुर से यमुनानगर की ओर सैन्य वाहनों का काफिला जा रहा था। इसी बीच प्रिया ढाबे के सामने से एक टेंपो चालक ने अचानक यू टर्न ले लिया लेकिन चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा तथा सीधे सैन्य वाहन के नीचे जा घुसा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी सैन्य वाहन के नीचे दबने से टेंपो चकनाचूर हो गया और चालक भी टेंपो अंदर दबा रह गया। हादसा होते देखकर सैन्य कर्मियों ने फौरन वाहन को पीछे हटाया, लेकिन तब तक कुचले जाने के कारण चालक की मौत हो चुकी थी। हादसे के कारण अंबाला रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना सरसावा अशोक कुमार सोलंकी और नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने सैन्य वाहन के नीचे फंसे टेंपो को निकलवाने के लिए क्रेन का इंतजाम किया। वहीं वार्डन सड़क पर लगे वाहनों के जाम को खुलवाने में लग गए। समाचार लिखे जाने तक टेंपो चालक का नाम पता नहीं लग पाया था हादसे के बाद पुलिस ने सैन्य वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
अतिक्रमण बन रह जान का दुश्मन
अंबाला रोड के किनारे फुटपाथ पर किया हुआ अतिक्रमण पड़ा जान पर भारी पड़ रह है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पहले भी कई बार हादसा हो चुका है। कारण यह है कि वह की वह स्थान एक तिराहा है और एक सड़क आर्मी कैंप की ओर मुड़ती है, जहां से रोजाना आर्मी के वाहन निकलते रहते हैं। इसी स्थान पर एक ढाबा स्वामी और कुछ अन्य लोगों की ओर से अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण सड़क सिकुड़ कर छोटी हो गई है। इसके बारे में पूर्व में भी कई बार शिकायत की, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया और इसी कारण एक निर्दोष की जान चली गई। रवि चौधरी, सरयुप्रताप राणा, संजीव कुमार, अनुराग, कुलदीप चौधरी, हरदीप चौधरी, सुरेंद्र संजय आदि ने कहा कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की लोगों की जानें जा चुकी हैं, लेकिन अतिक्रमण करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।