फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tempo collides with bike, two brothers die

Saharanpur News: बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tempo collides with bike, two brothers die
सहारनपुर। टपरी-नागल मार्ग पर गांव लाखनौर के पास बाइक से टकराकर टेंपो पलट गया। इसमें रमेश (52) और प्रेम सिंह (65) निवासी हलालपुर की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। हादसे में दो महिला समेत छह लोग घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर से परिवार टेंपो में भात लेकर देवबंद के फतेहपुर गांव में जा रहा था। इसमें एक ही परिवार के करीब छह लोग थे। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। टपरी-नागल मार्ग पर लाखनौर गांव के पास बाइक और टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीर सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

यहां हलालपुर निवासी रमेश और प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पंकज, अशोक, मिंटू, निकिता, रजनीश और रेखा को भर्ती कर इलाज शुरू किया। पंकज, मिंटू और रजनीश बाइक पर थे। रेखा की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। पता लगते ही परिजन और पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। रमेश और प्रेम सिंह दोनों सगे भाई थे। वह हलालपुर स्थित नल बनाने की फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed