फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tempo collided with electric pole, driver died due to electrocution

Saharanpur News: बिजली के खंबे से टकराया टेंपो, करंट से चालक की मौत

Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with electric pole, driver died due to electrocution
चिलकाना। तेज रफ्तार टेंपो बिजली के खंबे से टकरा गया। बिजली की तार टूट कर टेंपो पर गिरने के कारण उसमें तेज करंट आ गया, जिस कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी आलीशान उर्फ बुद्धू (38) पुत्र इरफान उर्फ फानू चिलकाना सहारनपुर रोड पर टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन करता था। सोमवार को देर रात वह चिलकाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद में सवारी छोड़ कर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर निकला तो उसका टेंपो अनियंत्रित होकर एचटी विद्युत लाइन के खंबे से टकरा गया। इस कारण बिजली का तार टूटकर उसके टेंपो पर गिर गई। आलीशान ने नीचे उतरकर टेंपो को पीछे खींचने की कोशिश की तो विद्युत लाइन में चल रहे करंट से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात्रि में ही शव की शिनाख्त कराते हुए इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। आलीशान के पांच बच्चे हैं। बडी लडकी 13 वर्ष की है तथा सबसे छोटा बेटा छह साल का है। परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को दोपहर में शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed