फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature rose by ten degrees in two days; heat and humidity plagued residents once again.

Saharanpur News: दो दिन में दस डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी और उमस ने फिर सताया

Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by ten degrees in two days; heat and humidity plagued residents once again.
सहारनपुर। दो दिन में अधिकतम तापमान में दस डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में शुक्रवार को फिर से गर्मी और उमस का सितम रहा। लोगों को पंखों में भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार को 24 एमएम बारिश हुई थी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 12 और न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही थी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह भी शहर में करीब 20 मिनट की बारिश हुई थी। शुक्रवार की सुबह बादल छाए हुए थे। एक समय लगा कि बारिश होगी, लेकिन सुबह दस बजे के बाद बादल छंटते चले गए और धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर तेज धूप रही। साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि पंखों की हवा में कोई खास राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की वृद्धि रही और वह 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने अगले दो से तीन दिन बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। उन्होंने शनिवार को बारिश होने की 60 फीसदी तक संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-------न्यूनतम----अधिकतम
तीन जुलाई---25-------36
दो जुलाई----20-------30
एक जुलाई---21-------26
30 जून-----29-------38
29 जून-----30-------35
28 जून-----30-------43
27 जून-----29-------42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed