फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature rose but not cold

तापमान बढ़ा पर ठंड नहीं हुई कम

Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose but not cold
सहारनपुर में दिल्ली रोड़ पर कोहरे में जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन तापमान में गिरावट आई, जिसके बाद सोमवार को हल्की बढ़ोतरी हुई, बावजूद ठंड का असर बना रहा। उसकी वजह से दिन के तापमान में आई गिरावट बताई जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बीते दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि के कारण गिरावट आ गई थी और दो दिन तक बादल छाये रहने से सूरज भी नहीं निकला था। उससे पहले अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे के भीतर मौसम के कई रंग देखने को मिले। रात में घना कोहरा पड़ा तो सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे के बाद बादलों के बीच से सूरज निकल आया और फिर दोपहर में अच्छी धूप खिली। अपराह्न चार बजे से फिर बादल छाये रहे, जिससे दिन ढलते ही कोहरे की स्थिति फिर से पैदा हो गई। दिन में हवा की रफ्तार 06 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान कम होने की वजह से ठंडी बनी रही। वहीं, नगर निगम की तरफ से शहर के सार्वजनिक स्थानों और चौराहों के आसपास अलाव की व्यवस्था कराई गई है, जहां पर लोग सड़कों किनारे पर अलाव के पास बैठकर ठंड से निजात पाने का प्रयास करते भी नजर आए। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं। क्योंकि आकाश में बादल भी हैं और सूरज कम देर के लिए निकल रहा है, जिससे अधिकतम तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन

अपराह्न चार बजे से ही कंपनी गार्डन में वाकिंग
मौसम में घुली ठंड का ही असर है कि अब कंपनी गार्डन में लोग चार बजे से ही वॉकिंग के लिए पहुंचने लगे हैं। सोमवार को महाराज सिंह कॉलेज के सामने वाले कंपनी गार्डन के गेट पर 30 से ज्यादा लोग गेट खुलने का इंतजार करते मिले। लोगों का कहना था कि देर शाम को वॉकिंग करने में ठंड का असर भी झेलना पड़ेगा, इसलिए पहले ही घूमने निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed