{"_id":"6a134707e5bd31820e014fa4","slug":"temperature-reaches-445-degrees-heat-breaks-15-year-record-nautapa-begins-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-176109-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 44.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, आज से नौतपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 44.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, आज से नौतपा
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच सहारनपुर के सबसे व्यस्त दिल्ली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर दोपहर के समय पसर
- फोटो : मिहींपुरवा के बेलहन महेशपुर में निकला मगरमच्छ।
- न्यूनतम तापमान भी 26 से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दिनभर चली लू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रविवार को चिलचिलाती धूप, सड़कों की तपिश और लू के थपेड़ाें ने अधिकतम तापमान को 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। एक ओर जहां रविवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं 24 मई के तापमान ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उधर, आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जिसमें गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।
रविवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। ऐसे में सुबह आठ बजे से ही धूप चुभने लगी थी। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप में निकलना तक मुश्किल रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप, सड़कों और मकानों की तपिश तथा लू ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों में कैद से हो गए। यही वजह रही कि दोपहर में सड़कों पर कम ही लोग नजर आए।
बीते वर्षों के मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 साल में मई में तापमान इस स्तर पर नहीं पहुंचा है। रविवार को जनपद में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई और वह 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जिसमें तापमान के और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जून में पारा 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान जताया है। साथ ही 28 मई के बाद बादल आने और 30 मई के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
- गर्मी से बचाव को यह करें
- गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन 12 से 15 गिलास पानी पिएं।
- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, घर की बनी शिकंजी, नींबू पानी का सेवन करें।
- जरूरत न हो तो धूप में निकलने से बचें।
- मजबूरी है तो दोपहर में छाता लगाकर और काला चश्मा पहनकर निकलें।
- सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
-- -- बीते 15 साल का 24 मई का तापमान
वर्ष-- -- -- न्यूनतम-- -- अधिकतम
2026-- -- -28-- -- -- -44.5
2025-- -- -28-- -- -- -38.8
2024-- -- -27.5-- -- -- 39
2023-- -- -23.1-- -- -- 33
2022-- -- -20-- -- -- -32
2021-- -- -21.5-- -- -- 36.5
2020-- -- -25-- -- -- -42
2019-- -- -25-- -- -- -33
2018-- -- -26-- -- -- -42
2017-- -- -21-- -- -- -40
2016-- -- -25-- -- -- -38
2015-- -- -29-- -- -- -40
2014-- -- -27.5-- -- -- 39
2013-- -- -28-- -- -- -40
2012-- -- -26-- -- -- -38
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रविवार को चिलचिलाती धूप, सड़कों की तपिश और लू के थपेड़ाें ने अधिकतम तापमान को 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। एक ओर जहां रविवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं 24 मई के तापमान ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उधर, आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जिसमें गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।
रविवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। ऐसे में सुबह आठ बजे से ही धूप चुभने लगी थी। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप में निकलना तक मुश्किल रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप, सड़कों और मकानों की तपिश तथा लू ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों में कैद से हो गए। यही वजह रही कि दोपहर में सड़कों पर कम ही लोग नजर आए।
विज्ञापन
बीते वर्षों के मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 साल में मई में तापमान इस स्तर पर नहीं पहुंचा है। रविवार को जनपद में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई और वह 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जिसमें तापमान के और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जून में पारा 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान जताया है। साथ ही 28 मई के बाद बादल आने और 30 मई के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
- गर्मी से बचाव को यह करें
- गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन 12 से 15 गिलास पानी पिएं।
- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, घर की बनी शिकंजी, नींबू पानी का सेवन करें।
- जरूरत न हो तो धूप में निकलने से बचें।
- मजबूरी है तो दोपहर में छाता लगाकर और काला चश्मा पहनकर निकलें।
- सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
वर्ष
2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012

भीषण गर्मी के बीच सहारनपुर के सबसे व्यस्त दिल्ली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर दोपहर के समय पसर- फोटो : मिहींपुरवा के बेलहन महेशपुर में निकला मगरमच्छ।