फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature can drop to six to seven degree temperature

मौसम का बदलेगा मिजाज, होगी बरसात

Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature can drop to six to seven degree temperature
सहारनपुर में पेड़ों पर छाया कोहरे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मौसम का मिजाज बदलने वाला है, इसलिए अपना, बुजुर्गों और नौनिहालों का ख्याल रखें। मौसम का जो पूर्वानुमान है, वह 12 दिसंबर को बारिश के आसार दिखा रहा है। जाहिर है सर्दी में बारिश के दौरान अब कड़ाके की ठंड की दस्तक होगी। तापमान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार छह से सात डिग्री तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन

मौसम में सर्दी की दस्तक तो हो चुकी है। सुबह, शाम और रात को सर्द हवाएं चलने लगी हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पंद्रह दिन में काफी अंतर आया है। चूंकि सुबह के घने कोहरे के बाद धूप निकल आ रही है, इस कारण दिन का मौसम कुछ कम ठंड का अहसास करा रही है, पर आने वाले सप्ताह में मौसम में बड़ा बदलाव का संकेत मिला है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी। इससे जनपद भर में जबरदस्त ठंडी हवा चलेगी। जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार को अधिकतम 22 डिग्री रिकार्ड किया तापमान 12 और 13 दिसंबर को बारिश के दौरान छह से सात डिग्री लुढ़क सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार से रविवार तक सहारनपुर जनपद में तापमान 22 से 21 डिग्री होने की उम्मीद
10 दिसंबर-अधिकतम 22 डिग्री (आंशिक रूप से धूप)
11 दिसंबर-अधिकतम 22 डिग्री (धुंधला रहेगा मौसम)
12 दिसंबर-अधिकतम 18 डिग्री (बारिश के आसार)
13 दिसंबर-अधिकतम 16 डिग्री (बारिश के आसार)
14 दिसंबर-अधिकतम 19 डिग्री (एक बौछार संभव)
15 दिसंबर: अधिकतम 21 डिग्री (आंशिक रूप से धूप निकलेगी)
मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश के आसार हैं। सर्दी भी बढ़ेगी। कोहरा सुबह और रात के वक्त ज्यादा होगा।
- उमेश कुमार, वेधशाला मुज्जफराबाद, सहारनपुर जनपद

सहारनपुर में कोहरे में स्कूल जाती छात्राएं

सहारनपुर में कोहरे में स्कूल जाती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed