{"_id":"6176ec76d46c795118181fe8","slug":"telecom-company-buried-pillars-without-permission-on-smart-road-saharanpur-news-mrt562220735","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट रोड पर बिना अनुमति के टेलीकॉम कंपनी ने गाड़े खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट रोड पर बिना अनुमति के टेलीकॉम कंपनी ने गाड़े खंभे
विज्ञापन
- सहारनपुर में स्मार्ट रोड पर घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक निजी टेलीकॉम कंपनी द्वारा गाड़े गए खंभे
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार किए जा रहे स्मार्ट रोड पर एक निजी टेलीकॉम कंपनी ने अपने खंभे गाड़ दिए हैं। खंभे रविवार को दिन और रात में गाड़े गए हैं। बावजूद इसके नगर निगम और स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत जो स्मार्ट रोड तैयार की जा रही है। अधिकारियों का दावा रहा है कि स्मार्ट रोड में किसी तरह का खंभा नहीं रहेगा। सभी लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। बीते दो माह से स्मार्ट रोड बनाने का कार्य चल रहा है। लोगों को हैरानी तब हुई, जब एक टेलीकॉम कंपनी ने स्मार्ट रोड पर फुटपाथ के नजदीक अपने खंभे गाड़ दिए। चूंकि खंभे दुकानों के सामने लगाए गए हैं। ऐसे में व्यापारियों ने इसकी सूचना निगम अधिकारियों को दी, लेकिन निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार शाम तक स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को खंभे गाड़ दिए जाने की जानकारी नहीं थी। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि खंभे बिना अनुमति के लगाए गए हैं। मंगलवार को टीम भेजकर खंभे उखड़वाए जाएंगे।
टॉवर उखाड़ने का प्रस्ताव भी बेमानी
शहर भर में उक्त मोबाइल कंपनी ने सड़कों पर अपने टॉवर लगाए हुए हैं। टॉवरों की वजह से सड़कों पर अतिक्रमण है। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षद कई बार हंगामा कर चुके हैं। टॉवरों को उखाड़ने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में कई माह पहले पास भी हो चुका है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी आज तक टॉवरों को छू तक नहीं सके हैं। इससे उनकी मंशा पर सवाल खड़े होते रहे हैं।
स्मार्ट रोड पर किसी मोबाइल कंपनी द्वारा खंभे लगाए जाने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा। यदि वास्तव में बिना किसी अनुमति के खंभे लगाए गए हैं तो उन्हें उखड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।