{"_id":"6071ece48ebc3ee63a17b932","slug":"tekotsav-on-jyotiba-phule-and-ambedkar-jayanti-from-today-saharanpur-news-mrt533920956","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिबा फुले और आंबेडकर जयंती पर टीकोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिबा फुले और आंबेडकर जयंती पर टीकोत्सव आज से
विज्ञापन
सहारनपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार कोरोनारोधी टीके का विशेष अभियान आज से शुरू कर रही है। 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान को टीका उत्सव का नाम दिया गया है।
शासन की ओर से जारी पत्र में टीकाकरण के विशेष अभियान के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। अभियान से जन प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं तथा प्रबुद्ध नागरिकों को जोड़ने को कहा गया है। इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से 12 अप्रैल को वेब वार्ता करेंगे। इसके लिए सभी जनपदों में 12 अप्रैल की शाम पांच बजे एनआईसी में नगर निगम, नगर पालिकाध्यक्षों, उपाध्यक्षों को आमंत्रित करने के आदेश दिए गए है। इसी प्रकार 13 अप्रैल की शाम पांच बजे सभी जनपदों में जिलाधिकारियों के द्वारा धर्मगुरुओं को एनआईसी कांफ्रेंस रूम में आमंत्रित किया जाएगा। इस दिन राज्यपाल और मुख्यमंत्री धर्मगुरुओं से वार्ता करेंगे।
-------
आज आएगी वैक्सीन, 70 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन आज सहारनपुर आएगी। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने एक टीम को शनिवार को ही आगरा के लिए रवाना कर दिया था। टीकोत्सव के तहत आज रविवार होने के बावजूद टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को 70 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। पहले दिन 12 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार 12, 13 और 14 अप्रैल में भी टीकाकरण जारी रहेगा। जिसके लिए पर्याप्त वैक्सीन रविवार की सुबह तक सहारनपुर पहुंच जाएगी। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति टीका लगवाए।
------
टीकाकरण केंद्र से मायूस लौटे लोग
कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म होने की वजह से शनिवार को एसबीडी जिला अस्पताल का टीकाकरण केंद्र बंद रहा। वैक्सीन खत्म होने की जानकारी नहीं होने की वजह से शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग सुबह से टीका लगवाने पहुंचते रहे। मगर केंद्र पर ताला लटका होने की वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। शनिवार को बिना टीका लगे लौटने वालों में हकीकतनगर निवासी हरि सहगल, हिम्मत नगर निवासी अमरेश त्यागी, न्यू माधोनगर निवासी अनु, अर्चना तथा हकीकतनगर निवासी रमलेश शामिल हैं।