{"_id":"6137af8f8ebc3e608868c465","slug":"tehsildar-will-investigate-the-complaint-of-former-head-and-head-saharanpur-news-mrt5552216178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान और प्रधान की शिकायत की जांच करेंगे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान और प्रधान की शिकायत की जांच करेंगे तहसीलदार
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पूर्व प्रधान ने महिला ग्राम प्रधान पर अवैध रूप से पेड़ काटने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की, दूसरी तरफ ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। डीएम के आदेश पर तहसीलदार दोनों मामले की जांच कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर ग्राम प्रधान पर बिना किसी अनुमति के प्राथमिक विद्यालय और ग्राम समाज की जमीन में खड़े पेड़ काटने का आरोप लगाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व ग्राम प्रधान ने शिकायत में बताया कि उनकी शिकायत से बौखला कर महिला प्रधान ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है, लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं है। हालांकि महिला प्रधान के पति का कहना है कि जो पेड़ प्राथमिक विद्यालय परिसर से काटा था, वह सूखा था और बिजली लाइन के तारों को टच कर रहा था। इसे कटवाने के लिए बाकायदा ग्राम सभा ने प्रस्ताव पास किया था।
इस प्रकरण में डीएम ने तहसीलदार अनिल कुमार को जांच के आदेश दिए हैं। अनिल कुमार ने बताया पेड़ कटान की जांच की जा रही है। जबकि छेड़छाड़ वाले प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। उधर, इस पूरे प्रकरण को लेकर गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में तनाव बना हुआ है।