फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tehsildar checked the water coming out of the meat plant

तहसीलदार ने मीट प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच की

Sun, 05 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar checked the water coming out of the meat plant
मीट प्लांट के पास जांच करती राजस्व टीम - फोटो : SAHARANPUR
तहसीलदार ने मीट प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच की
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरोड़ा में स्थित मीट प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी से खराब हो रही धान की फसल को लेकर खेत स्वामी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
खेत स्वामी अल्ताफ पुत्र अय्यूब निवासी गागलहेड़ी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मीट प्लांट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें अल्ताफ ने बताया उसके खेत मीट प्लांट से सटे हैं, इसमें खून जैसा लाल रंग का पानी छोड़ा जाता है। इससे फसल नष्ट होती जा रही है। शिकायती पत्र मुख्यमंत्री पोर्टल पर अप लोड होते ही एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने टीम को पीड़ित अलताफ से मिलने भेजा।
विज्ञापन

तहसीलदार अनिल कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसमें अलताफ ने बताया उसके खेत में लगभग 11 साल से कोई भी उपजाऊ खेती नहीं हुई है। मीट प्लांट से निकलने वाली गंदगी से फसल नष्ट हो जाती है। तहसीलदार से अलताफ ने फ़सल नष्ट होने काके मुआवजा दिलवाने की मांग की। उधर, तहसीलदार ने बताया मीट प्लांट को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed