फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Tehi Chhan Ram Madhya Dhanu Tora, Bhare Bhuvan Dhuni Ghor Kathra'

लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़ें, काहुं न लखा देख सबु ठांढ़े

Wed, 28 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Tehi Chhan Ram Madhya Dhanu Tora, Bhare Bhuvan Dhuni Ghor Kathra'
टीटू कॉलोनी रामलीला में सीता स्वयंवर लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़े, काहु न लखा देख सबु ठाढ़े, तेहि छन राम मध्य धनु तोरा, भरे भुवन धुनि घोर कठोरा। महानगर की श्री रामलीलाओं में मंगलवार को सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते रामलीला पंडाल जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी में सीता स्वयंवर की लीला में प्रभु श्री राम के किरदार में नितिन वालिया, लक्ष्मण के रूप में अभिषेक अरोड़ा एवं सीता माता की भूमिका में निधि चौहान ने सफल मंचन किया। लीला का उद्घाटन सुरजीत कौर बग्गा द्वारा फीता काटकर किया। इस दौरान प्रधान जसबीर मोघा, वरिष्ठ निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, सतपाल कालड़ा, सुरेंद्र मोघा, अनिरुद्ध गुरंग, बीबी मोहम्मद फारुख, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, कमल मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क निर्देशक जगदीश भंडारी के निर्देशन सीता स्वयंवर की लीला दिखाई गई। भगवान श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने पर पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र कुमार, सरदार गुरदीप सिंह, विक्रांत सैनी, गगन भाटिया, नवदीप आनंद, विपिन सलूजा, राकेश वत्स, रमेश चंद्र छबीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर आयोजित सीता स्वयंवर की लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग मित्तल व पार्षद मुकेश गक्खड़ ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व श्री दुर्गा संकीर्तन मंदिर रामनगर पठानपुरा से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई, जो क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद रामलीला पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक वरुण शर्मा, प्रबंधक पुनीत धीर, मोहित वशिष्ठ, मनप्रीत सिंह, प्रभजीत सिंह, मनीष शर्मा, राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
चिलकाना रोड स्थित प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्रीराम व माता जानकी की हाथी सवारी निकाली गई, जिसका सारथी बनने का सौभाग्य राजेश जैन को मिला। मार्ग में पुष्प वर्षा से लोगों ने प्रभु श्रीराम व माता जानकी का स्वागत किया। रामलीला स्थल पर पहुंचकर हाथी सवारी संपन्न हुई। यहां पर कैकेई द्वारा वर मांगने की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में शशि कुमार व सचिन सिंघल शामिल हुए। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विभोर जिंदल, हितेश गर्ग, अमित सिंघल, सचिन गोयल, राजा जैन, विश्वनाथ गोयल, संजय कर्णवाल, नीरज गर्ग, अमित गर्ग, विभोर जिंदल, राजा जैन आदि मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व कैकई द्वारा राजा दशरथ से वर मांगते हुए श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने का दृश्य मार्मिक रहा। इस दौरान चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, महामंत्री पंकज बजाज, अमित यादव, सन्नी शर्मा, हन्नी वर्मा, संजय फुटेला, मनोज चिटकारा मौजूद रहे।

सुपर क्लब की ओर से नुमाइशकैंप में आयोजित लीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व उद्घाटन महापौर संजीव वालिया ने किया। क्लब के चेयरमैन मोहनलाल मेंहदीरत्ता, निर्देशक भारती पसरीचा, पार्षद विजय कालड़ा, पार्षद रमेेश छाबड़ा, भारती पसरीचा, राकेश सूरी, अनिल रसवंत, गोपाल मेंहदीरत्ता, नितिन खुराना, विपिन टुटेजा, पवन सेतिया, संदीप गिल्होत्रा, विक्की आहुजा, गोलू बजाज, नोनू, गगन नागपाल, अनुराग बजाज मौजूद रहे।

टीटू कॉलोनी रामलीला में सीता स्वयंवर लीला का मंचन करते कलाकार

टीटू कॉलोनी रामलीला में सीता स्वयंवर लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

जुबली पार्क रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार

जुबली पार्क रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

गांधी पार्क रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार

गांधी पार्क रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed