फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager who was kidnapped two years ago recovered, accused sent to jail

दो साल पूर्व अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी जेल भेजा

Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager who was kidnapped two years ago recovered, accused sent to jail
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने दो साल पहले अगवा हुई किशोरी को बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोर्ट ने किशोरी को नारी निकेतन भेजा।
विज्ञापन

सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण का मुकदमा 251/2020 धारा 363/376 पॉक्सो में दर्ज था। किशोरी के अपहरण का आरोपी युवक दो साल से फरार चल रहा था। काफी भागदौड़ के बाद भी सफलता नहीं मिल रही थी। सीओ ने बताया अंबेहटा चौकी इंचार्ज विपिन कुमार त्यागी व अन्य स्टाफ की कार्य कुशलता के चलते किशोरी को बरामद किया। सीओ ने बताया किशोरी और आरोपी कश्मीर में रह रहे थे। इस दौरान एक बच्चा भी इन्हें हो गया। दो दिन पहले दोनों यह सोच कर घर में आए ,अब परिजन उन्हें स्वीकार कर लेंगे, लेकिन परिजनों ने इनको अपनाने से इंकार कर दिया। इसी दौरान पुलिस को खबर लग गई। पुलिस ने आरोपी को दबोचा। किशोरी के नाबालिग होने के कारण पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की और किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने किशोरी को नारी निकेतन भेजा। आरोपी अंकुर पुत्र बाबूराम निवासी गांव सांपला, थाना झिंझाना (शामली) को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed