फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager poisoned and killed after gang rape

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की जहर देकर हत्या

Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager poisoned and killed after gang rape
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे वर्ग के चाचा, भतीजे ने अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म किया और जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात रविवार देर रात करीब दो बजे की है। अनुसूचित जाति के परिवार के घर में घुसकर आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे जहर खिला दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन उसके पास पहुंचे तो किशोरी ने मामले की जानकारी उन्हें दी। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सहारनपुर स्थित अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

रात में ही चिलकाना थाना प्रभारी बीएस वर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम आसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की। सीओ सदर अजेंद्र सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी वाजिद पुत्र बुद्धू तथा उसके भतीजे फैजान पुत्र नसीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म तथा जहर देकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने भी गांव में पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने भतीजे फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed