फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   teenager molested by three boys iin Saharanpur, found hostange at a brick field

सहारनपुर: दादा का निधन बताकर साथ ले गए तीन युवक, फिर की दरिंदगी, ईंट भट्ठे पर बंधक मिली किशोरी

Sun, 24 Sep 2023 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

सहारनपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां तीन युवक किशोरी को उसके दादा के निधन की बात कहकर साथ ले गए और उसे ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के ढूंढने पर किशोरी बदहवास हालत में बंधक मिली। पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
teenager molested by three boys iin Saharanpur, found hostange at a brick field
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन तलाश करते हुए पहुंचे तो किशोरी एक ईंट भट्ठे पर बंधक हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो नाबालिग है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके पिता की कूल्हे की हड्डी टूट जाने के चलते वह करनाल के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर:  करंट लगने से चोर की मौत, रेलवे ट्रैक पर तार काटने आया था, अर्थिंग तार कटने से डीएफसी का ट्रायल टला

विज्ञापन

21 सितंबर की शाम पड़ोस में रहने वाला किशोर अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उनकी 13 वर्षीय बेटी को दादा के निधन की बात कहते हुए कुछ सामान देने के लिए पास बुलाया। पास आते ही कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे उनकी पुत्री बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे पास ही स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर ले गए।

वहां पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, घर में किशोरी को न पाकर परेशान परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तलाश करते हुए वह ग्रामीणों के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो वहां बेटी बदहवास हालत में मिली।

किशोरी के हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा था। उसे घर ले जाया गया, जहां किशोरी ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। किशोरी का मेडिकल करा दिया गया है।- सागर जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed