फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager found missing during firing in Dehra

डेहरा में फायरिंग के दौरान लापता हुई किशोरी मिली

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager found missing during firing in Dehra
डेहरा में फायरिंग के दौरान लापता हुई किशोरी मिली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। डेहरा गांव में फायरिंग के बीच लापता हुई किशोरी चौबीस घंटे के भीतर ही जनपद मुजफ्फरनगर के तिवाई गांव से बरामद हो गई। बताया जाता है कि मानसिक संतुलन बिगड़ने के चलते किशोरी अपनी बहन के यहां चली गई थी। किशोरी के बरामद होने से उसके परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बृहस्पतिवार की देर रात डेहरा गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने के दौरान एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। जानकारी होने पर जनपद से लेकर स्थानीय स्तर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रात में ही एसपी देहात अशोक कुमार मीणा डेहरा गांव पहुंचे और किशोरी के लापता होने के संबंध में जानकारी ली। पुलिस और परिजन अभी किशोरी की तलाश में लगे ही थे, कि शुक्रवार की सुबह जानकारी मिली कि किशोरी जनपद मुजफ्फरनगर के तिवाई गांव में सुरक्षित है। वह मानसिक संतुलन बिगडने के चलते अपनी बहन के यहां चली गई थी। किशोरी के मिलने की सूचना से परिजन और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि परिजन उसे लेने के लिए चरथावल गए हैं। लौटने पर उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं, सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डेहरा प्रकरण में पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान करना बंद करे: त्यागी
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बताया कि डेहरा प्रकरण में पुलिस उन लोगों को परेशान कर रही है। जिनके नाम एफआईआर में भी दर्ज नहीं हैं। पुलिस उनके घरों के दरवाजे तोड़कर युवाओं को उठा रही है। पुलिस की इस तरह की कार्यप्रणाली को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि डेहरा में बालक को घायल किया गया है। लेकिन पुलिस मृतक इसरार के आरोपी भाई को बचाने में लगी है। कहा कि इमलिया में मुस्लिम नेताओं के लगने वाले जमावडे़ से शांति व्यवस्था को भी खतरा पहुंच रहा है। इसलिए पुलिस प्रशासन को उन पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। विकास त्यागी ने कहा कि डेहरा और देवबंद के शिव मंदिर प्रकरण के मामले से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। इस दौरान प्रधान तेलूराम, कुलदीप त्यागी, विक्की त्यागी, शैंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed