{"_id":"611c04598ebc3e42c05e4375","slug":"teenager-dies-in-truck-bike-collision-mother-and-brother-injured-saharanpur-news-mrt552100240","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत, मां और भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत, मां और भाई घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके से फरार हुए चालक को पुलिस ने ट्रक सहित पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। मंगलवार दोपहर नागल टपरी मार्ग पर खजूरवाला मोड़ के निकट एक ट्रक की साइड लगने से बाइक पर सवार किशोरी की मौत हो गई जबकि उसकी मां व भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय एवं किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बेहट के गांव बिजोपुरा निवासी गौतम अपनी मां मंजू व बहन आयुषी के साथ थाना क्षेत्र के आमकी गांव से मंगलवार दोपहर वापस लौट रहा था। जब वह नागल टपरी मार्ग पर खजूरवाला बस स्टैंड के सामने पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को साइड मार दी। इससे गौतम संतुलन खो बैठा और बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इनमें आयुषी (13) सड़क की तरफ गिरी जिससे उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंजू का हाथ गंभीर रुप से कट गया और युवक भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजते हुए किशोरी के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्यवाही की जाएगी।