{"_id":"60d76ab48ebc3e09c93db8f3","slug":"teenager-dies-in-tempo-overturning-two-serious-saharanpur-news-mrt544624859","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से उसमें सवार किशोर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से उसमें सवार किशोर की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गोवंश को गोशाला में छोड़ने जा रहे टेंपो के पलटने से उसमें सवार 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर की मौत पर गुस्साए लोगों ने चालक के साथ मारपीट का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उसे सुरक्षित अस्पताल के पिछले गेट से बचा ले गई।
शनिवार को नगर के मुहल्ला अफगानान की वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिल के परिजन एक गोवंश को टेेंपो में लेकर तीतरो स्थित गोशाला में छोड़ने जा रहे थे। गोवंश को लेकर अनिल की पत्नी कुसुम देवी, अक्षय (12 वर्ष) पुत्र राजू, चालक के साथ आगे सीट पर बैठ गए, जबकि पीछे गोवंश के साथ मोहित (13 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, सरूर (11 वर्ष ) पुत्र बिट्टू, शिवम (10 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह सवार थे। बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े चार बजे टेंपो गंगोह रोड स्थित रूहाडा पुल के निकट अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में मोहित, सरूर व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मोहित पुत्र अनिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोर की मौत के बाद बड़ी संख्या में महिला पुरुष अस्पताल पहुंचे। जहां वे चालक को देख कर भड़क उठे। उन्होंने चालक को पुलिस से छीनने का प्रयास किया तो पुलिस उसे पिछले गेट से दीवार फांद कर बचा कर ले गई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत करते हुए शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ ने बताया कि अभी मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।