फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager bathing in Yamuna died due to drowning

Saharanpur News: यमुना में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

Sat, 08 Apr 2023 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager bathing in Yamuna died due to drowning
चिलकाना। यमुना नदी में नहाने गए कक्षा सात के छात्र देव की डूबने से मौत हो गई। किशोर के डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




देव (13) यमुना के किनारे बसे गांव टाप्पू माजरा निवासी निवासी बबलू का पुत्र था और गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ रहा था। वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने गया था। नहाते समय देव का पैर फिसल गया और वह यमुना के तेज बहाव में बह गया। देव के साथियों ने शोर मचाया और घर आकर उसके डूबने की सूचना परिजनों को दी।




ग्रामीणों ने देव की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। गांव टापू के पास से यमुना नदी का रुख हरियाणा की तरफ चला जाता है, इसके चलते परिजनों ने यमुनानगर पुलिस को सूचना दी। हरियाणा के गोताखोर शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों के साथ किशोर की तलाश में लगे हुए थे। दोपहर बाद मंडोली हरियाणा के घाट पर देव का शव मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के देव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed