फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager and youth riding a bike die after colliding with a school van

Saharanpur News: स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार किशोर और युवक की मौत

Fri, 17 Oct 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager and youth riding a bike die after colliding with a school van
देवबंद। बास्तम मार्ग पर स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार असदपुर करंजाली निवासी कन्हैया (15) और सुल्तानपुर बास्तम गांव निवासी हीरा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शिवकुमार का बेटा कन्हैया और राजकुमार का बेटा हीरा बाइक पर सवार होकर बास्तम से करंजाली गांव आ रहे थे। जब वह बास्तम घूम पर पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक सामने से आ रही मेपल्स एकेडमी की वैन से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को मेरठ, जबकि दूसरे को सहारनपुर रेफर किया गया। दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में इकट्ठा हो गए। इस दौरान एसडीएम युवराज सिंह, सीओ अभितेष सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा भी वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर भी दोनों के परिवार के लोगों से बातचीत की। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि स्कूल वैन को कब्जे में लिया गया है, जबकि करंजाली निवासी चालक अमित को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
टैंट हाउस पर नौकरी करता था हीरा
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला हीरा दूसरे मृतक कन्हैया के पिता शिवकुमार के टैंट हाउस पर नौकरी करता था। शिवकुमार ने गांव में ही टैंट का काम किया हुआ है, जबकि कन्हैया सातवीं कक्षा में पढ़ रहा था। बताया गया कि कन्हैया सुबह के समय हीरा को गांव से लेकर आ रहा था। अचानक घूम पर आई स्कूल वैन से सामने की टक्कर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed