फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenage girl missing from Balika Bal Griha, kidnapping suspected

Saharanpur News: बालिका बाल गृह से किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 25 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing from Balika Bal Griha, kidnapping suspected
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला पुष्पांजलि विहार स्थित बालिका बाल गृह से एक किशोरी गायब हो गई है। नाबालिग के गायब होने से अधिकारियों में खलबली मच गई। अधीक्षिका ने अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बालिका बाल गृह की अधीक्षिका सुलेखा ने तहरीर देकर बताया कि पंजाब के जालंधर की रहने वाली है, जो करीब एक साल से बालिका बाल गृह में ही रह रही थी। बालिका गृह से किशोरी किसी को बताए ही गायब हो गई है। उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कहीं पर बालिका पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बाल गृह से अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

बालिका की उम्र 17 साल बताई गई है। अधीक्षिका ने बालिका की सुरक्षा को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि बालिका के गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बालिका को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed