फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teen girl going for tuition molested, accused caught

Saharanpur News: ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा

Sun, 28 Apr 2024 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Teen girl going for tuition molested, accused caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव। ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी के साथ बाइक सवार दो युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोस्को एक्ट मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव में बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसके बाद आरोपी युवक किशोरी के घर पहुंच गए। वहां उसके भाई के साथ भी गाली-ग्लौच कर फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट, छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर बंटी पुत्र रामधन निवासी बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा युवक कुश निवासी सालवन (हरियाणा) अभी फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed