{"_id":"5fac0bdd8ebc3e9bbb18dec8","slug":"teams-will-verify-the-sites-before-the-sale-of-firecrackers-saharanpur-news-mrt510604021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की बिक्री से पहले स्थलों का सत्यापन करेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की बिक्री से पहले स्थलों का सत्यापन करेंगी टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दीपावली पर पटाखों की खुली बिक्री के लिए स्थलों का चयन करने के बाद अब इसके लिए जरूरी दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए टीमें सत्यापन भी करेंगी। एनसीआर में पटाखों पर पूरी पाबंदी के साथ यहां भी पुलिस प्रशासन की टीमें आतिशबाजी के दौरान हादसों को रोकने के लिए अलर्ट हो गई हैं। इसके लिए शहर में सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीमें सक्रिय रहेंगी, जबकि शहर से बाहर एसडीएम की अगुवाई में टीमें नियमित निगरानी करेंगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि शहर में पांच स्थलों सहित 17 जगहों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। इन स्थलों पर पानी की बाल्टी, बालू, अग्निशमन यंत्र, उचित दूरी, शेड सहित अन्य दिशा निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन की स्थिति देखने के लिए टीमें सत्यापन करेंगी। यदि मानकों और नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। दीपावली पर प्रदूषण पर नियंत्रण और हादसों की संभावना कम करने के लिए इस बार खुली बिक्री की अनुमति को बढ़ाया भी नहीं गया है।
-------
कोई खतरा नजर आए तो तुरंत सूचना दें
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चयनित स्थलों पर पटाखों की खरीद करने वाले लोगों को यदि किसी तरह का कोई खतरा नजर आता है तो वह संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस या अग्निशमन विभाग में सूचना दे सकते हैं। आतिशबाजी के दौरान लोग खुद भी जिंदगी की सुरक्षा के साथ प्रदूषण से बचाव का ध्यान रखें।