फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teams knocking from door to door in search of patients

मरीजों को खोज में घर-घर दस्तक दे रहीं टीमें

Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teams knocking from door to door in search of patients
सहारनपुर। ऐसे मरीज, जो किन्हीं कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं या फिर इलाज छूट गया है और गंभीरता की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों को खोजकर इलाज कराने की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग की है। इसी लिए अब दस्तक अभियान शुरू किया गया है, जिसमें चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों का पता लगाएंगी।
विज्ञापन

12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले अभियान को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फ्रंटलाइन वर्कर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी लोगों को देंगे, साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभियान के तहत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिह्नीकरण करेंगी। कोरोना से ठीक हुए मरीजों, एक सप्ताह से ज्यादा बुखार या खांसी के मरीजों तथा कुपोषित बच्चों पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा गया है। ऐसा एक भी मरीज इलाज के अभाव में न रहने पाए। इसके लिए खास निर्देश दिए गए हैं। मरीजों का न केवल चिह्नीकरण किया जाएगा, बल्कि संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर उपचार कराया जाएगा। कुपोषित मिलने वाले बच्चों की सूची बाल विकास एवं पुष्टाचार विभाग को भेजी जाएगी। उनके माध्यम से बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर किया जाएगा। इसी तरह टीबी के मरीजों की सूची क्षय रोग विभाग को सौंपी जाएगी और इलाज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान पूर्व के वर्षों में भी चलता आया है, जिसके जरिए जनपद में बड़ी संख्या में टीबी के मरीज खोजकर उनके उपचार की व्यवस्था कराई गई है। कुपोषित बच्चों को लेकर विशेष ध्यान सरकार दे रही है। जनपद में करीब 20 हजार बच्चे कुपोषित और करीब तीन हजार अति कुपोषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed