फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Team raided Nakhasha market in Saharanpur and caught fake cosmetic items worth 25 lakhs

खूबसूरती से खिलवाड़: पकड़े गए 25 लाख के नकली कॉस्मेटिक उत्पाद, एक नामी कंपनी के नाम पर जा रहे थे बेचे

Sat, 30 Jul 2022 09:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

पुलिस को हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के अधिकारियों की ओर से जानकारी मिली थी कि नखासा बाजार में तीन दुकानों पर उनकी कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक सामान बेचा जा रहा है। शनिवार को कंपनी की तीन सदस्य टीम नगर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस के साथ नखासा बाजार में तीनों दुकानों पर छापा मारा। इसमें कंपनी के अधिकारियों को बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक का नकली सामान मिला है।

विज्ञापन
Team raided Nakhasha market in Saharanpur and caught fake cosmetic items worth 25 lakhs
बाजार में छापा मारती टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र के नखासा बाजार में एक कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारकर करीब 25 लाख रुपये का नकली कॉस्मेटिक सामान पकड़ा है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन से चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। देर रात तक कंपनी और पुलिस की टीमें जांच में जुटी रहीं। कंपनी की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के अधिकारियों की ओर से जानकारी मिली थी कि नखासा बाजार में तीन दुकानों पर उनकी कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक सामान बेचा जा रहा है। शनिवार को कंपनी की तीन सदस्य टीम नगर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस के साथ नखासा बाजार में तीनों दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ लग गई। कंपनी के अधिकारियों ने जांच की तो कॉस्मेटिक का सामान नकली मिला है।

विज्ञापन

टीम ने मौक से क्रीम, पाउडर, हैंडवॉश, लिपस्टिक सहित अन्य सौंदर्य प्रसाधन का नकली सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, देर रात तक कंपनी के अधिकारी पुलिस के साथ बरामद माल की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हर पहलु पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed