फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Team engaged in finding out the cause of the fire in the car

Saharanpur News: कार में आग की वजह पता करने में जुटी टीम

Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Team engaged in finding out the cause of the fire in the car
-- तकनीकी दल में इंजीनियर, विशेषज्ञ और पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला-देहरादून हाईवे पर ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगने पर जिंदा जलकर मरे चार लोगों के मामले में तकनीकी दल आग लगने की वजह से तलाश रहा है। इस टीम में इंजीनियर, विशेष और पुलिस शामिल हैं। जांच पूरी होने में तीन से चार दिन लगेंगे।
घटना मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे हुई हुई थी। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित वसंत विहार निवासी उमेश गोयल (70) उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65), साला अंबरीश जिंदल (55) और इनकी की पत्नी गीता जिंदल (50) कार से हरियाणा के जगाधरी जा रहे थे। कार उमेश गोयल चला रहे थे। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-अंबाला हाईवे पर फ्लाईओवर पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी, कार डिवाइडर से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई, जिससे चारों लोगों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कार में आग लगने की वजह की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की ओर से तकनीकी दल का गठन किया गया है, जिसमें इंजीनियर, वाहनों के जानकार और विभागीय मैकेनिक भी शामिल हैं, जो आग लगने कारण का पता लगाएंगे। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि तीन से चार दिन में सही स्थिति का पता लग पाएगा। शुरुआती जांच में सिर्फ इतना ही जानकारी मिली है कि ट्रक से टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराई और पेट्रोल टैंक फटने के बाद गर्म इंजन व कार की करंट वाली लाइन के संपर्क में पेट्रोल आने से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

रात में ही कराया चारों शवों का पोस्टमार्टम

मंगलवार की रात में ही चारों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, घटना सुबह के समय हुई थी, लेकिन ट्रक की टक्कर और आग लगने की वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्र्रस्त हुई थी। शवों को कार से बाहर निकालने में काफी समय लगा। गैस कटर से गाड़ी को कटवाकर शव बाहर निकाले गए थे। प्रक्रिया शाम हो गई और रात में फिर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
----------------------------------

कार में जिंदा जलने की घटना में ट्रक चालक को भेजा जेल
रामपुर मनिहारान।। रामपुर मनिहारान चुनहेटी चौकी फ्लाईओवर पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर के बाद आल्टो कार में आग लगने से दो महिलाओं सहित चार लोगों के जल कर मरने की घटना के जिम्मेदार ट्रक चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मृतक उमेश गोयल के पुत्र अनुराग गोयल ने घटना के संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए ट्रक चालक राकेश पुत्र राजकुमार निवासी तप्पा पांडा थाना पंचमुखी जिला कांगड़ा हिमाचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed