फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers and students took a pledge to adopt cleanliness

शिक्षकों और छात्रों ने लिया स्वच्छता अपनाने का संकल्प

Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers and students took a pledge to adopt cleanliness
सहारनपुर। लॉर्ड महावीरा एकेडमी के शिक्षक और शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने स्वच्छता अपनाने और अपने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत लिए जा रहे सिटीजन फीडबैक के बारे में बताया और फीडबैक देने की अपील की।
विज्ञापन

डॉ. कुनाल जैन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को नंबर वन लाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब शहर के सभी लोग डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करेंगे। अपने घरों से निकला कूड़ा सड़कों, नाले नालियों व खाली प्लाट में ना फेंककर निगम के सफाई कर्मचारियों को देकर उसका निष्पादन कराएंगे। उन्होंने गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम में बिजली, पानी या सफाई संबंधित समस्याओं के निदान के लिए टोल फ्री नंबर 8477008015 तथा 8477008027 की व्यवस्था है। नागरिक इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रिया जैन, पार्षद मनोज जैन, ,वैभव जैन, पंकज जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक महेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता में शहर को नंबर एक बनाएं : पद्मश्री
अंतरराष्ट्रीय योग गुरु व नगर निगम के स्वच्छता अंबेसडर पद्मश्री भारत भूषण ने लोगों से अपने शहर को स्वच्छ बनाने तथा सिटीजन फीडबैक में सहयोग देकर नंबर वन बनाने की अपील की। वह मंगलवार को नगर निगम पहुंचे और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण पर मंथन किया। इसके बाद पद्मश्री ने महानगर की जनता से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करते हुए सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed