फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers and employees will gather in Meerut for restoration of old pension

Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मेरठ में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी

Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees will gather in Meerut for restoration of old pension
गुरूद्घारा रोड स्थित एक सभागार में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यक्रम को संबोधित करते चंद्र हास स? - फोटो : SAHARANPUR
पुरानी पेंशन बहाली के लिए मेरठ में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 29 जनवरी को मेरठ में एनपीएस एवं निजीकरण भारत छोड़ो महासम्मेलन होगा। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल सभागार में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

अध्यक्षता संरक्षक आदेश शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रजनीश सहगल ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि 29 जनवरी को पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी मेरठ में जुटेंगे। मेरठ में होने वाले महासम्मेलन की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु करेंगे। ऐसे में सहारनपुर से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों को मेरठ पहुंचना है। मंडल अध्यक्ष तालिब हसन ने कहा कि एनपीएस एवं निजीकरण देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। कोषाध्यक्ष पंकज सिरोही ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, जिसके लिए अटेवा निरंतर संघर्षरत है। जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, जिसे वापस लेकर रहेंगे। बैठक में रीता गुप्ता, धीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, हरिपाल सिंह, मो. वसीम, कुलवीर चौहान, नीरज शर्मा, राजकुमार चौधरी, अभि सिंह, रमेश चंद्र, अजीत सिंह, सुनयना आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed