फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers and employees who did not get vaccinated marked

टीका नहीं लगवाने वाले शिक्षक और कर्मचारी चिह्नित

Fri, 10 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees who did not get vaccinated marked
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसके बावजूद कुछ सरकारी कर्मचारी भी कोविड टीका नहीं लगवा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने ऐसे शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया है, जिनको टीका लगवाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की कोई सूचना और आंकड़ा विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1438 है, जिनमें शिक्षक, कर्मचारी और रसोइया आदि की संख्या करीब 5700 है। चूंकि सभी लोग बच्चों से सीधे जुड़े हैं। ऐसे में विभाग लगातार कोविड टीकाकरण के निर्देश दे रहा है। विभागीय स्तर से काफी दबाव के बाद ज्यादातर ने टीका लगवा लिया है। विभाग का दावा है कि अब केवल 250 लोग ऐसे बचे हैं, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। खास बात यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या और टीका लगवाने की कोई सूचना विभाग के पास नहीं है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग के 235 राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों में करीब 1900 शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। विभाग का दावा है कि सभी लोग टीका लगवा चुके हैं। अब केवल 24 शिक्षक ऐसे हैं, जो टीका नहीं लगवा रहे हैं। चिह्नित कर लिया गया है। लेकिन विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों का आंकड़ा या टीकाकरण की सूचना नहीं है। जबकि गांव देहात के सबसे अधिक बच्चे इन्हीं विद्यालयों में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

शत प्रतिशत कवर हुए फ्रंटलाइन वर्कर
कोरोना की दोनों लहर में फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर काम करने वाले सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों आदि की संख्या जनपद में करीब 11,500 है। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी। अच्छी बात यह है कि जनपद में शत प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल लक्ष्य------------------------25,26258
दोनों खुराक लेने वाले------------9,09,547
केवल पहली खुराक लेने वाले---18,86,317
एक भी खुराक नहीं लेने वाले---6,39,941
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed