फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher suspended for making communal remarks

Saharanpur: सांप्रदायिक टिप्पणी करने पर शिक्षिका निलंबित

Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय सादपुर की सहायक अध्यापिका नाज परवीन को साथी शिक्षिका के साथ झगड़े में सांप्रदायिक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। विभाग ने उन्हें दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Teacher suspended for making communal remarks
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय सादपुर की सहायक अध्यापिका नाज परवीन को साथी शिक्षिका के साथ झगड़े में सांप्रदायिक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। विभाग ने उन्हें दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है, साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी नकुड़ को मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सादपुर में तीन सहायक अध्यापक हैं। विगत दिनों किसी बात को लेकर नाज परवीन का अपनी साथी सहायक शिक्षिका के साथ बहस हुई थी। इसी बहस में नाज परवीन ने उक्त शिक्षिका के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही सांप्रदायिक टिप्पणी की। तीसरे शिक्षक ने इसका वीडियो बना लिया। घटना का पता जैसे ही ग्रामीणों को चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी नानौता से मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जो जांच आख्या उपलब्ध कराई है, उसमें शिक्षिका द्वारा सांप्रदायिक भाषा का प्रयोग करने, अमर्यादित धार्मिक भाषा का प्रयोग करने, आचरण नियमावली- 1958 के विपरीत आचरण करने एवं शिक्षक नियमावली -1978 का उल्लंघन करने की बात कही गई है। ऐसे में शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में अध्यापिका नाज परवीन बीआरसी नकुड़ से संबद्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed