फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   teacher suspend

अभद्र भाषा में संदेश भेजने पर शिक्षक निलंबित

Tue, 09 Jul 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
teacher suspend
व्हाट्सएप पर अभद्र भाषा में संदेश भेजने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी को व्हाट्स एप पर अभद्र पोस्ट करने तथा सोशल मीडिया पर अधिकारी को बदनाम करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित किया गया है। मामला बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा है। निलंबन अवधि में शिक्षक को बीआरसी बेहट से अटैच किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नौसरहेड़ी के प्रधान अध्यापक विरेंद्र कुमार ने 26 जून की रात साढ़े दस बजे खंड शिक्षा अधिकारी के फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर शिक्षक ने सोशल मीडिया पर अधिकारी के खिलाफ पोस्ट डाली। साथ ही अधिकारी के व्हाट्सएप पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैसेज किए। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। मामले में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया जो स्पष्टीकरण मिला वह संतोषजनक नहीं था। ऐसे में सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 की सुसंगत धाराओं में प्रथम दृष्या दोषी पाए जाने के कारण शिक्षक को निलंबित किया गया है। साथ खंड शिक्षा अधिकारी देवबंद प्रभात कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। निलंबन अवधि में विरेंद्र कुमार बीआरसी बेहट से अटैच रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed