फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   teacher roared on Problems

समस्याओं पर गरजे शिक्षक

Fri, 05 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट से जुड़े शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संगठन से जुड़े शिक्षक बड़ी संख्या में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर इकट्ठा हुए। शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रजनीश चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और सचिव स्तर पर हुई सहमति पर भी शिक्षकों की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा शासनादेश जारी नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पुंडीर ने कहा कि सरकार नई अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। 
विज्ञापन


वित्त विहीन शिक्षकों, कर्मचारियों के सम्मानजनक मानदेय दिलवाने और उनकी सेवा नियमावली बनवाने, अद्यतन नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण एवं 22 मार्च को जारी शासनादेश में विद्यमान विसंगतियां दूर करायी जाए। साथ ही सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को केंद्र के समान लागू करने और शिक्षक कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा दिलाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर अनुदेशकों को संविदा शिक्षकों के रूप में और व्यवसायिक शिक्षकों को शिक्षक पद पर तैनाती दी जाए।  धरने में भूपेंद्र सिंह पुंडीर, शिवकुमार, ब्रह्मपाल सिंह सैनी, केके वर्मा, नाथीराम, नदीम फारुखी, विकास शर्मा, रविंद्र सिरोही, भूपेंद्र कुमार, ऋषिपाल, सोमप्रकाश सैनी, केपी खान, सतीश उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुरेंद्र केला और संचालन धर्मपाल सिंह यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed