फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   TB suspected patients will be screened till June 30

Saharanpur News: टीबी के संदिग्ध मरीजों की 30 जून तक होगी स्क्रीनिंग

Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
TB suspected patients will be screened till June 30
सहारनपुर। टीबी मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है, जो 30 जून तक चलेगा। इसके तहत मलिन बस्ती, झुग्गी-झोपड़ी, ईंट-भट्ठों, नारी निकेतन में शिविर लगाकर टीबी के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। पुष्टि होने पर इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि जिले में छह हजार से अधिक टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण गृह, जिला कारागार, मदरसा, वृद्धाश्रम, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, नवाेदय विद्यालय, स्टोन क्रशर आदि स्थानों पर टीम पहुंचकर संदिग्ध लोगों की जांच करेंगी। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, कुपोषित, डायबिटीज, धूम्रपान, शराब पीने वाले, टीबी रोगियों के तीमारदार, इलाज पूरा कर चुके टीबी रोगों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

--------
-- जिला कारागार में बंदी-कैदियों की जांच
विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला कारागार पहुंची। यहां टीम ने सभी कैदियों-बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनके अलावा 14 बंदी व कैदियों की टीबी जांच के लिए बलगम का नमूना लिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, एपी सिंह चावला, अशोक पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed