फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   tax.

नगर निगम में 27 दिन हुआ दो करोड़ टैक्स जमा

Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
tax.
नगर निगम में 27 दिन में हुआ दो करोड़ का टैक्स जमा
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन में छूट की अवधि बढ़ाए जाने के साथ ही नगर निगम ने कैश काउंटर पर टैक्स जमा कराने का भी समय बढ़ाकर सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया है। मई महीने में नगर निगम में करदाताओं द्वारा करीब दो करोड़ रुपये गृहकर और जलकर जमा कराया। इनमें से बड़ी संख्या में करदाताओं ने ऑनलाइन टैक्स जमा कराकर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाया है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में छूट की समयावधि बढ़ जाने के साथ ही नगर निगम कार्यालय अब प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे तक खुल रहा है। बताया कि एक मई से 27 मई तक सवा करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि करदाताओं द्वारा आनलाइन जमा कराकर बीस प्रतिशत छूट का लाभ उठाया गया है, जबकि छह मई से कैश काउंटर पर भी करीब 70 लाख रुपये करदाताओं ने जमा कराए हैं, जिस पर उन्हें 15 प्रतिशत छूट का लाभ मिला है। नगरायुक्त ने बताया कि कैश काउंटर पर टैक्स जमा कराए जाने वाले करदाताओं को जून माह तक 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि ऑनलाइन जमा कराने पर 20 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। नगरायुक्त ने महानगर वासियों से अपील की है कि वे आनलाइन टैक्स जमा कराने को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed