फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tax collector dismissed

टैक्स कलक्टर बर्खास्त

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tax collector dismissed
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर नगर निगम में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में लाखों रुपये का गोलमाल करने के मामले में चार साल से निलंबित चल रहे टैक्स कलक्टर को नगर आयुक्त ने बर्खास्त कर दिया। टैक्स कलक्टर पर लगभग 4.73 लाख रुपये के गोलमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन


सहारनपुर नगर निगम में टैक्स कलक्टर राजीव को वर्ष 2013 में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में गोलमाल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि राजीव ने लोगों से हाउस टैक्स का पैसा लेकर रसीद तो काट दी थी, लेकिन नगर निगम में उसका पैसा जमा नहीं किया था। 
विज्ञापन


इस मामले में जांच भी की गई। जिसमें राजीव को दोषी पाया गया। लगभग छह माह पूर्व राजीव को आरोप पत्र जारी किया गया और जवाब मांगा गया। राजीव को गबन का पैसा भी जमा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन राजीव ने न तो कोई पैसा जमा किया और न ही नोटिस का ही कोई जवाब दिया। यहां तक कि नगर निगम के अधिकारियों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन राजीव पर इसका कोई असर नहीं हुआ। जिस पर नगरायुक्त ओपी वर्मा ने राजीव को बर्खास्त कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed